Home Blog भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया

0

Newly elected public representatives were honored in the BJP District Working Committee meeting

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा कार्यालय कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता व पूर्व भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भाप्रकासस भरत मटियारा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि अभी हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा का परचम पूरे जिले में लहराया है। स्थानीय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया जिसका परिणाम जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भारी संख्या में रूप में देखने को मिल रहा है । पंचायत व स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है जिसमें हमें अपार सफलता मिली है।

Ro.No - 13672/156

श्री जैन ने कहा कि हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि जब तक पंच से पार्लियामेंट तक हमारे जनप्रतिनिधि नही आयेंगे विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच नही पायेगा । हमारे जिले सहित पूरे छ.ग. में आज पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा के जनप्रतिनिधि जीते है और छ.ग. की जनता ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर ये कार्य कर दिखाया। श्री जैन ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के उपर अपने-अपने क्षेत्र के विकास और जनता की मांगों को पूरा करने की जिम्मेदारी है । अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभायें।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि आपके उपर आपके क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी है क्योंकि पंच, सरंपच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के प्राथमिक जनप्रतिनिधि होते हैं । क्षेत्र की जनता अपनी समस्या सर्वप्रथम इन्ही जनप्रतिनिधियों के सामने रखते है, इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करना व जनता की समस्याओं से सरकार को अवगत कराना होगा।

बैठक में अंतागढ़ जनपद क्षेत्र क्रमांक 8 की जनपद सदस्य ज्योति उइके व क्षेत्र क्रमांक 13 की जनपद सदस्य प्रमिला मर्रापी सहित कांकेर जनपद के ग्राम मालगांव के सरपंच तीजू राम उसेण्डी ने भाजपा के विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विक्रम उसेण्डी ने इन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यों का परिचय भी कराया गया।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने किया।

बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, निर्मला नेताम, महेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र भाउ, मोनिका साहा, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, भूपेन्द्र नाग, मण्डल अध्यक्ष कमलेश उसेण्डी, डाकेश साहू, मनोहर यादव, अजय बछार, ओम प्रकाश साहू, डिकेश खापर्डे, टेकेश्वर जैन, जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र टेकाम, सुनीता मण्डल, दीपांकर राय, कामिनी उसेण्डी, तेजेश्वरी सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष राधे लाल नाग, निखिल राठौर, नारायण साहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमल नरवास, शंकर सरकार, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, श्यामबती मण्डावी, मनोरमा मण्डावी, जनपद उपाध्यक्ष तारिणी ठाकुर, ईश्वर कावड़े, पीलम नरेटी, अजय कचलाम, रजिंदर रंधावा, मनोज ध्रुव, ईश्वर सिन्हा, गिरधर यादव,उत्तम यादव, अशोक वलेचा, उमा देवी शर्मा, श्यामल मण्डल, दीपांकर राय, राकेश शर्मा, नीलू तिवारी, नारायण पोटाई, दीपक खटवानी, आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here