*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी* मस्तूरी। नवयुवक दुर्गोंत्सव समिति के तत्वाधान में मस्तूरी के दुर्गा चौक पर प्रयागराज से आई हुई श्री रामलीला मंडली के द्वारा श्री राम लीला का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के दर्शन व आरती तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लक्ष्मण के आरती के साथ हुआ।
मस्तूरी के प्रतिष्ठित व्यक्ति विद्या शंकर पांडेय प्रभात अवस्थी के के निर्णेजक के द्वारा श्री फल माल्यार्पण धूप दीप आरती कर श्री रामलीला का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ के समय पंचायत सचिव नंदेश करियारे मोनू यादव प्रकाश अवस्थी, विक्की पांडेय ओम प्रकाश यादव, रामेश्वर गढ़वाल, सौरभ शुक्ला, सिक्कू श्रीवास,दीपक श्रीवास समर कान्हा अवस्थी, तथा भारी संख्या में महिलाएं बच्चे तथा ग्रामवासी उपस्थित होकर नयनाभिराम झांकी के साथ रामलीला मंचन का आनंद उठाते रहे।
यह रामलीला का मंचन लगातार जारी रहेगा।



