Home Blog शासकीय लेनदेन हेतु बैंकों को 31 मार्च रात्रि तक खोले रखने कलेक्टर...

शासकीय लेनदेन हेतु बैंकों को 31 मार्च रात्रि तक खोले रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश

0

The collector directed to keep the banks open till the night of 31 March for government transactions

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्यदिवस 31 मार्च की रात्रि 12 बजे तक सभी शासकीय बैंकों को खोले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बैंकों को शासकीय प्राप्तियों और भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो, इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाली बैंक शाखाआें को खुला रखें, ताकि समस्त रोकड़ तथा अदायगी लेनदेन की प्रक्रिया सम्पन्न किया जा सके।
कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च को ही चालान, ई-चालान के माध्यम से प्राप्त समस्त राशि को शासन के खाते में जमा किया जाना है तथा उक्त जमा राशि का एमआईएस/बैंक स्क्रॉल अगले दिवस संबंधित कोषालय, उपकोषालय को अनिवार्यतः प्रदाय किया जाए। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर को जिले के सभी शासकीय व्यावसायिक लेनदेन वाले बैंकों को निर्देशित करने कहा गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here