The ration seller in Koni gobbled up rice meant for hundreds of beneficiaries
ग्रामीणों ने किया कार्यवाही की मांग
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनी तहसील मस्तूरी जिला बिलासपुर में शा.उ. मूल्य दुकान के संचालक मनीराम कैवर्त पिता परान राम कैवर्त के द्वारा पिछले 3 4 माह से चावल शक्कर नमक का वितरण नहीं किया गया जिसकी ग्रामीणों ने मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय आकर शिकायत किया ग्रामीणों ने बताया कि कोनी के विक्रेता द्वारा हितग्राहियों से एडवांस में अपने घर पर बुलाकर बुलाकर फिंगर लिया गया तथा चावल मांगने पर तारीख ऊपर तारीख देकर घुमाया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत कोनी के सैकड़ो गरीबो हितग्राहीयो को भूखे मरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दिनांक 27/03/25 को ग्राम कोनी में मुनादी कर कैंप लगाया गया जिसमें 773 राशन कार्ड हितग्राहियों से जानकारी लेकर कार्ड क्रमांक एवं साइन करा कर उन लोगों से बयान लिया गया जिसमें से लगभग 400 से 450 क्विंटल की गड़बड़ी ग्रामीणों के द्वारा पाया गया । जिसमें ग्राम वासी दोषी चावल संचालक के ऊपर उचित कार्यवाही की मांग कर रहे है सत्येंद्र जायसवाल तथा अन्य ग्रामीणों ने कहा अगर दिनांक 29 तक चावल विवरण नहीं होता है तो सैकड़ो की संख्या में हम लोग दिनांक 30 को माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम में जाकर वहा अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपेंगे।
तहसीलदार जयंती देवांगन जी से ग्राम कोनी के राशन में गड़बड़ी की जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है शिकायत को अनु.अधिकारी को जांच के लिए प्रेषित कर दिया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा जी से जानकारी लेने पर कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही करने के लिए फूड इंस्पेक्टर को कहा गया है।




