Home Blog वाटर शेड यात्रा का चेरपाल एवं चिन्नाकोडेपाल में हुआ आयोजन

वाटर शेड यात्रा का चेरपाल एवं चिन्नाकोडेपाल में हुआ आयोजन

0

Watershed Yatra organized in Cherpal and Chinnakodepal

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अर्न्तगत संचालित परियोजना की दी गई जानकारी

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला– भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वाटर शेड यात्रा बीजापुर जिले के माइक्रो वाटरशेड चेरपाल व चिन्नाकोडेपाल में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की जानकारी तथा जल ग्रहण के महत्व की जानकारी आमजन, कृषक व महिला समूह को चलचित्र, प्रभात फेरी, रैली, वृक्षारोपण, नारा लेखन, शपथ ग्रहण इत्यादि के माध्यम से प्रदाय किया गया। साथ ही साथ क्षेत्र में उक्त परियोजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में मार्गदर्शक की भूमिका अदा करने वाले 5-5 कृषकों को वाटर शेड मार्गदर्शक का प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बीजापुर जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी जनपद सदस्य, पुष्पा कुरसम सरपंच व पंच, विभागीय अधिकारी, उप संचालक कृषि पी.एस.कुसरे परियोजना अधिकारी चुरेंद्र प्रकाश देवांगन व अन्य अधिकारीगण तथा कृषकगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here