Home Blog आंगनबाडी केन्द्र भवन के सामने बह रहा गंदापानी

आंगनबाडी केन्द्र भवन के सामने बह रहा गंदापानी

0

Dirty water flowing in front of Anganwadi Centre building

पुसौर / नगर पंचायत पुसौर के पर्री तालाब के पास स्थित आंगनबाडी भवन में प्रतिदिन 3 से 5 साल तक के बच्चे पढने जाते हैं जहां संबंधित कार्यकर्ता द्वारा नियमित क्लास भी लगाया जाता रहा है। जानकारी के मुताविक उक्त भवन के ठीक गेट के सामने ही नाली का गंदा पानी बह रहा है जिसकी जानकारी बिते दिनांक को पुसौर के जन जागरण मंच ग्रुप के जरिये सार्वजनिक हुई थी। बताया जाता है कि प्रतिदिन ठीक जब बच्चे केन्द्र में आते हैं और वहां पढाई कर रहे होते हैं इसी बीच गंदापानी बहता है ऐसे स्थिति में कई छोटे बच्चों को जहां आने जाने में तकलीफ होती है वहीं कई बच्चे नाली के उपर से नहीं जा पाने से नाली के गंदा पानी से सन जाते हैं तो निष्चित ही यहां पहुंच रहे बच्चे दुर्घटना अथवा संक्रमण बिमारी का षिकार हो सकते हैं ऐसे स्थिति से निजात दिलाने पुसौर एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग सहित नगर पंचायत प्रबंधन को कारगर कदम उठाने की जरूरत है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here