Maha Grihapravesh under Pradhan Mantri Awas Yojana on March 30, 9745 houses completed in the district
उत्तर बस्तर कांकेर 29 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राज्य भर में 03 लाख पूर्ण आवासों के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया जाएगा। इस कड़ी में कांकेर जिले में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले में 9745 पूर्ण आवास है, जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत कांकेर में 2363 पूर्ण आवास के हितग्राहियों के घरों में जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में रंगोली, सज्जा एवं दीप प्रज्वलन कर पारंपरिक रीति रिवाज से गृह प्रवेश कराया जाएगा।



