9753 beneficiaries of the district took part in the grand griha pravesh in the houses built under Pradhan Mantri Awas Yojana
ग्राम तालाकुर्रा में कलेक्टर ने हितग्राहियों को सौंपी नवनिर्मित आवासों की चाबी
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आज चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित महा गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर पूरे राज्य में 3 लाख आवासों में महा गृहप्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में कांकेर जिले में कुल 9753 पूर्ण आवासों में भी हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया।
इसी क्रम में जिले के विकासखंड कांकेर की ग्राम पंचायत तालाकुर्रा में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने योजनांतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाबी सौंपी तथा उपहार भी भेंट किया। इस दौरान सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद गरीबों के सिर पर पक्की छत मिल रही है और उनका सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने शेष बचे हितग्राहियों को भी अधूरे आवास का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत कांकेर के सदस्यगण मौजूद रहे।




