Home Blog PLGA बटालियन नम्बर 01 के एक सदस्य सहित 50 नक्सलियों ने किया...

PLGA बटालियन नम्बर 01 के एक सदस्य सहित 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0

PLGA 01, बटा. 02 ,07 नेशनल पार्क एरिया कमेटी से ACM , जनताना सरकार अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, सीएनएम शामिल

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते बताया कि पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजीए बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे, नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PLGA बटालियन नम्बर 01 सदस्य, PLGA कंपनी नम्बर 02 सदस्य, कंपनी नम्बर 02 एवं 07 के पार्टी सदस्य, एसीएम, पीपीसीएम, सीएनएम अध्यक्ष, केएएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार अध्यक्ष, मिलिशिया कमाण्डर, मिलिशिया डिप्टी कमांडर, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, मिलिशिया सदस्य एवं सावनार, कोरचोली, कमलापुर आरपीसी के अन्य सदस्य कुल 50 माओवादियों ने आज दिनांक 30 मार्च 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु सुनील कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन अमित कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन विक्रम सिंह, कमांडेंट 170वी बटालियन सरकार राजा रमन, कमांडेंट 196 बटालियन कुमार मनीष, कमांडेंट 199 बटालियन आनंद कुमार, कमांडेंट 229 बटालियन चंदम बॉबी सिंह, कमांडेंट कोबरा 201 अमित कुमार चौधरी, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कमांडेंट 205 कोबरा नरेश पवार, कमांडेंट 208 शशी भूषण सिंह बिस्ट, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अति0पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।

Ro.No - 13759/40

आत्मसमर्पित माओवादी के नाम एवं पद रविन्द्र कारम पिता नरसिंग राव उम्र 19 वर्ष साकिन पोलमपल्ली स्कूलपारा थाना बासागुड़ा, पद बटालियन नं. 01 में पीएलजीए सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय, रोनी परसिक पिता फागू उम्र 22 वर्ष साकिन कुरूष पटेलपारा थाना गंगालूर, पद कंपनी नं. 02 पीएलजीए सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2019 से सक्रिक, राकेश कड़ती बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर , पद कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय, कोपे लेकाम पिता आयतू लेकाम (पति राकेश कड़ती) उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटे तुंगाली थाना जांगला पद कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2015 से सक्रिय, शांति ताती उर्फ कल्पना पिता सोनू ताती उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर पद पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कंपनी नं. 02 पार्टी सदस्या, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2012 से सक्रिय, सोनू हेमला पिता बुधरू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार गुण्डापारा थाना गंगालूर पद कंपनी नं. 07 का पार्टी सदस्य (सीसी बसवा राजू सुरक्षा), ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2020 से सक्रिय, भीमा ओयाम 05.00 लाख, पायकी हपका ईनाम 05.00 लाख, सोनू ताती कमाण्डर, ईनाम 05.00 लाख,पोज्जा ताती, ईनाम 01.00 लाख, नानी माड़वी 01.00 लाख, बुधराम पदम ईनाम 01.00 लाख, पायकी पोटाम 01.00 लाख, आयतू पोटाम, ईनाम 01.00 लाख, आयतू कुरसम, लच्छू कुरसम, लक्ष्मण पदम,लच्छू हेमला,
लच्छू हेमला, सन्नू पुनेम, सुदरू कुरसम, सन्नू ताती
23 रैनू पोटाम उर्फ डुम्मा पिता लक्खू पोटाम उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरचोली नदीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद सावनार /कोरचोली मिलिशिया कंपनी सदस्य, वर्ष 2012 से सक्रिय, सुखराम पोटाम, सन्नू पदम, लक्ष्मण, आयतू पोटाम, लक्ष्मण पोटाम, पाकलू पोटाम, सन्नू कारम, सुखराम पोटाम उर्फ पितूर पिता पीडू उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन, बदरू पुनेम उर्फ छोटू पिता लच्छू उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया, मंगू पुनेम, छोटी पोटाम, मंगी ताती, सोमू पोटाम, लक्खी पोटाम, सुक्की पोटाम, मंगू पोटाम, लक्ष्मण ओयाम, नारायण गटपल्ली, पंकज मड़कम, हुंगा ताती, बुधरा मड़कम, देवा माड़वीं, लक्ष्मैया पोड़ियाम, लक्ष्मण परसिक, बुधू हेमला , सुदरू पदम, बुधराम कड़ियाम

🟪 अपील- बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों । उन्होंने बताया है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले फायदों ने कई नक्सलियों को आकर्षित किया है । नक्सलियों के घर वाले भी उन्हें वापस लाना चाहते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here