Home Blog भव्य शोभा यात्रा हेतु रामनवमी आयोजन समिति की आज निर्णायक बैठक

भव्य शोभा यात्रा हेतु रामनवमी आयोजन समिति की आज निर्णायक बैठक

0

रायगढ़:- 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन भव्य शोभा यात्रा हेतु तैयारियों का दौर अंतिम चरण में है इसकी तैयारियों सहित रूपरेखा हेतु आयोजन समिति की अंतिम व निर्णायक बैठक आज गुरुवार को 3 अप्रैल शाम चार बजे अग्रसेन भवन में रखी गई है। बैठक में हिन्दू धर्म से जुड़े समाज,टोली,समिति यों की मौजूदगी होगी। इस संबंध के सूचना आयोजन समिति द्वारा दी गई है। आयोजन समिति से जुड़े सदस्य भव्य तैयारियों में जुटे हुए है शहर को दुल्हन की भांति सजाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक लेकर आयोजन की रूप रेखा एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए चर्चा की। रामनवमी को लेकर हिंदुओं में अपार उत्साह है और शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी राजनैतिक दल सहित हिन्दू धर्म से जुड़े 60 समाज के प्रतिनिधि भीं दिन रात तैयारियों में जुटे है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here