Home Blog चैंबर ऑफ कॉमर्स मंत्री पद के चुनाव प्रचार का शंखनाद, भरत लाल...

चैंबर ऑफ कॉमर्स मंत्री पद के चुनाव प्रचार का शंखनाद, भरत लाल वलेचा ने बंजारी माता से लिया आशीर्वाद

0

रायगढ़। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के तीसरे दिन जय व्यापार पैनल से चैंबर ऑफ कॉमर्स मंत्री पद के अधिकृत प्रत्याशी भरत लाल वलेचा ने माता बंजारी के दर्शन कर चुनरी अर्पित की और माता रानी का आशीर्वाद लेकर अपने चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत कर दी।

गौरतलब है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स मंत्री पद के लिए मतदान 16 अप्रैल को होगा। चुनाव प्रचार को गति देने के लिए जय व्यापार पैनल के प्रमुख व्यापारी नेता संतोष अग्रवाल, राम निवास मोड़ा, संजय रतेरिया, सुरेश अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर और मनीष उदासी के नेतृत्व में व्यापारी बंधु पूरे रायगढ़ जिले में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लगातार दौरा कर व्यापारियों से संपर्क साधा जा रहा है।

Ro.No - 13672/156

व्यापारियों के बीच मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति

जय व्यापार पैनल ने व्यापारी वर्ग और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों से वन-टू-वन मुलाकात का कार्यक्रम तैयार किया है। इस दौरान दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को संगठन द्वारा किए गए व्यापारी हितों के कार्यों से अवगत कराया जाएगा।

जय व्यापार पैनल के वरिष्ठ सदस्य गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि आज से रायगढ़ जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चैंबर ऑफ कॉमर्स मंत्री पद के लिए भरत लाल वलेचा के पक्ष में प्रचार अभियान जोरों पर है। व्यापारियों से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के हित में जय व्यापार पैनल के लिए मतदान करने की अपील की जा रही है।

जनसंपर्क अभियान में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी

जय व्यापार पैनल द्वारा आयोजित इस जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल, रामनिवास मोड़ा, प्रमोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गोपी सिंह ठाकुर, महेश जेठानी, किशोर तलरेजा, मुब्बशिर मोहम्मद, मनीष उदासी, मनोहर छाबड़ा, विमल अग्रवाल, अभिलाष कछवाहा और अनिल कटियार शामिल रहे।

जय व्यापार पैनल के व्यापारी नेताओं ने रायगढ़ के व्यापारियों से 16 अप्रैल को होने वाले मतदान में भरत लाल वलेचा के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here