Home Blog कांकेर शहर मे यातायात व्यवस्था को सुधार करने हेतु यातायात पुलिस टीम...

कांकेर शहर मे यातायात व्यवस्था को सुधार करने हेतु यातायात पुलिस टीम कांकेर द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही

0

Enforcement action taken by Traffic Police Team Kanker to improve traffic system in Kanker city

जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 03.04.2025

Ro.No - 13672/156

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार, श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा शहर मे मार्ग एव पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आज दिनांक को यातायात एव नगरपालिका टीम के द्वारा शहर के मस्जिद चौक से ठेला एव सब्जी पसरा वालो को हटाया गया एव घड़ी चौक, परसु राम चौक में स्टॉपर लगाया गया ताकि शहर में चलने वाली वाहनों की गति पर अंकुश लगाया जा सके एवं किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो सके इसी प्रकार केडी अस्पताल अंदर जाकर पार्किंग व्यवस्था हो सुदृढ़ किया एवं नया बस स्टैंड मे भी बस एवं ऑटो चालकों को सही पार्किंग में लगाने समझाइए दिया गया जिससे शहर में यातायात व्यवस्था बनी रहे एवं किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो इस प्रकार यातायात टीम द्वारा शहर में पार्किंग एवं मार्ग व्यवस्था में सुधार हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा.. शहर मे सभी चौक चौराहो पर एवं भीड़भाड़ वाले जगहों और मार्केट एरिया मे यातायात बल द्वारा लगातार ट्रैफिक व्यवस्थित किया जा रहा और यातायात पेट्रोलिंग द्वारा सतत इन इलाकों मे पेट्रोलिंग कर यातायता व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है..!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here