Home Blog सीसी रोड बन जाने पर ग्राम वासियों की मुसीबत होगी *दूर,,अरविंद लहरिया

सीसी रोड बन जाने पर ग्राम वासियों की मुसीबत होगी *दूर,,अरविंद लहरिया

0

Once the CC road is built, the problems of the villagers will go away, Arvind Lahariya

खपरी (ओ.) में सीसी सड़क निर्माण कार्य का अरविंद लहरिया ने किया भूमि पूजन

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-पंचायत खपरी (ओ.) में विधायक दिलीप लहरिया के अथक प्रयासों से नोहर के घर से सोसायटी भवन तक 15.22 लाख रूपये की लागत राशि से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर अरविंद लहरिया प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश अनु. जाति विभाग, सरपंच गिरिज कुमार गोंड हरिप्रसाद कांत उपसरपंच, धनंजय डहरे पूर्व जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि गण व ग्राम-पंचायत खपरी (ओ.) के ग्रामवासी भारी संख्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया ने उपस्थित लोगों को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के साथ सीसी रोड के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि ग्राम वासियों ने सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक दिलीप लहरिया से अपनी मांग रखी थी जिसे लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया ने अपने अथक प्रयास से ग्राम वासियों को नवरात्रि पर्व पर तोहफा दिया सीसी रोड बन जाने पर लोगों की मुसीबतें दूर होगी उन्होंने आगे कहा कि ग्राम एवं क्षेत्र का विकास हमारे लिए सर्वोपरि है जिसे हम निरंतर जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here