People of Rajput community congratulated Shalini Rajput
कांकेर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नवनियुक्त समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निवास श्रीराम नगर में पहुंच कर छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा रहटादाह पं क्र.1282 उप समिति कांकेर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए उप समिति कांकेर के अध्यक्ष भक्त प्रहलाद सिंह सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रूपेश्वर सिंह महिला सचिव रामेश्वरी गौतम ने शालिनी राजपूत के नियुक्ति को समाज के लिए बड़ी उपलब्धि कहते हुए राज्य सरकार एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया समाज के पदाधिकारियों ने शालिनी राजपूत को पूरे ईमानदारी, निष्ठा, लगन तथा समर्पण के साथ काम करने को कहा शालिनी राजपूत ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव कार्य के प्रति समर्पित होकर समाज के उत्थान में काम करूंगी समाज के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन में सदैव कार्य करती रहूंगी । सामाजिक उत्थान के लिए वृद्ध जन, निःशक्तजन को लेकर सकारात्मक पहल करूंगी । इस अवसर पर रूपेश्वर सिंह ठाकुर केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य, भक्त प्रहलाद सिंह ठाकुर अध्यक्ष ,राजेंद्र सिंह ठाकुर सचिव,नारद सिंह राजपूत पूर्व सचिव, गिरीश गौतम कोषाध्यक्ष,रजनी ठाकुर महिला अध्यक्ष, रामेश्वरी गौतम महिला सचिव, गोपाल सिंह ठाकुर सदस्य ,खिलेंद्र सिंह ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, नरेंद्र सिंह ठाकुर ,डाॅ.मिलाप सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी, धीरज सिंह ठाकुर उप सचिव, सचिन सिंह ठाकुर सदस्य ,युवराज सिंह पवार सदस्य, विश्वास सिंह ठाकुर, , सती ठाकुर, केसर ठाकुर, श्यामली ठाकुर, मनोज राजपूत आदि उपस्थित रहे।…



