Home Blog जनपद पंचायतों मे 09 अप्रैल को स्थायी समिति का गठन

जनपद पंचायतों मे 09 अप्रैल को स्थायी समिति का गठन

0

स्थायी समिति के गठन हेतु पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत स्थायी समितियों में (सदस्यों का निर्वाचन उनकी शक्तियां और कृत्य तथा सदस्यों का कार्यकाल और कामकाज के संचालन की प्रक्रिया) नियम 1994 में बने प्रावधानों के तहत जनपद पंचायतों के स्थायी समिति का गठन किया जाना है। जिला एवं जनपद पंचायतों का स्थायी समिति का गठन हेतु 09 अप्रैल 2025 को 10ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में एवं जनपद पंचायतों के लिए संबंधित जनपद पंचायतों में आयोजित किया जाएगा एवं जिला पंचायत बीजापुर हेतु पीठासीन अधिकारी उत्तम सिंह पंचारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी हिमांशु साहू को नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत के स्थायी समितियों के सभापति का निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत बीजापुर हेतु जागेश्वर कौशल को पीठासीन अधिकारी एवं हिमांशु साहू को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। भैरमगढ़ जनपद पंचायत हेतु विकास सर्वे को पीठासीन अधिकारी एवं पीआर साहू को सहायक पीठासीन अधिकारी, भोपालपटन के लिए यशवंत कुमार नाग को पीठासीन अधिकारी एवं दिलीप उईके को सहायक पीठासीन अधिकारी एवं उसूर जनपद पंचायत के लिए भूपेन्द्र कुमार गावरे को पीठासीन अधिकारी एवं प्रभाकर कुमार चन्द्राकर को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here