Sushasan Tihar 2025 will be organized – will be implemented in three phases
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संबित मिश्रा ने इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। यह तिहार तीन चरणों में संपन्न होगा। आवेदन प्राप्ति (08-11 अप्रैल 2025): ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। समाधान पेटी, ऑनलाइन पोर्टल व कॉमन सर्विस सेंटर की भी व्यवस्था रहेगी। आवेदनों का निराकरण (अप्रैल-मई): सभी आवेदन स्कैन कर संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे। एक माह में निराकरण किया जाएगा। समाधान शिविर (05-31 मई 2025): पंचायत व नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां आवेदकों को आवेदन की स्थिति बताई जाएगी और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अभियान को प्रभावी बनाने नवाचार, व्यापक प्रचार और पोर्टल की सुविधा प्रदान की जाएगी।



