Home छत्तीसगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम, समाज के पदाधिकारियों को दी...

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम, समाज के पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार की रिपोर्ट

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर पंचायत पथरिया में लोधी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का समाज के पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं गजमाला पहनाकर तथा समाज का प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन दिन है। उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के इतिहास में लोधी समाज का गौरवशाली योगदान रहा है इस समाज ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी यह समाज अपनी कर्मठता, अखण्डता एवं एकता के कारण आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, चुनाव के पहले हमने 18 लाख गरीबों को आवास देने का वादा किया था और आज हम उनके सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपना वादा निभाते हुए सुशासन दिवस पर 02 साल के लंबित बोनस का भुगतान किया और ऐसे तमाम कार्य जिसका हमने वादा किया था उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री साव ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली लोधी समाज की रानी अवंती बाई लोधी को नमन करते हुए कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेते हुए यह समाज जागरूक होकर मुख्य धारा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रोजगार, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में यह समाज अग्रसर हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि हमारा समाज के लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली ,झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र में बहुतायत में निवास करते हैं। यह समाज भगवान लोधेश्वर महादेव को इष्ट देव मानते हैं और उनकी पूजा-अर्चना कर मांगलिक कार्य प्रारंभ करते हैं। उन्होंने बताया कि 1857 की क्रांति में हमारे समाज की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजों से डटकर लड़ाई लड़ी और उनसे प्रेरणा लेकर हमारा समाज पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्मठता से कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है इस समाज के लोग न्यायाधीश, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वकील आदि सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, नगर पंचायत पथरिया के अध्यक्ष ग्वालदास अनंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बिलासपुर राजस्व संभाग की संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव, कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय और बड़ी संख्या में आमजन एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here