Election of Rajput Kshatriya Mahasabha will be held on 13th April in Bhilai — Rajendra Singh
कांकेर । राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 का वार्षिक महाधिवेशन का त्रिवर्षीय महासभा का निर्वाचन 12 एवं 13 अप्रैल को चौहान इम्पीरियन होटल एडं रिसोर्ट दुर्ग बायपास रोड, भिलाई में संपन्न होगा । कांकेर उप समिति के सचिव ठाकुर राजेंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी डॉ. मिलाप सिंह ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर कहां की 12 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से ज्योति कलश स्वागत, अधिवेशन उद्घाटन ,शौर्य पत्रिका का विमोचन । महासभा के कोषाध्यक्ष एवं महासचिव का वार्षिक प्रतिवेदन एवं खुला मंच, अतिथि स्वागत एवं आशीर्वचन शोभा यात्रा के साथ नगर भ्रमण रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रथम दिवस का कार्यक्रम संपन्न होगा ।द्वितीय दिवस अर्थात दिनांक 13 अप्रैल 2025 को केंद्रीय त्रिवर्षीय निर्वाचन की प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक अधिवेशन स्थल में संपन्न होगा । उप समिति के सक्रिय सदस्यगण इस निर्वाचन में मतदाता होंगे मतदान हेतु सक्रिय सदस्यगण अपने विधिवत प्रथम मताधिकार के प्रयोग हेतु अपना परिचय पत्र तथा आधार कार्ड, वोटर आईडी ,मार्कशीट साथ लेकर आने का कष्ट करेंगे । कांकेर उपसमिति के सचिव ठाकुर राजेंद्र सिंह ने अधिक से अधिक उक्त दोनों दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अपील किया है।..


