Home Blog जैविक आपदा प्रबंधन में बबीता ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

जैविक आपदा प्रबंधन में बबीता ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

0

Babita obtained PhD in biological disaster management

कांकेर । कांकेर निवासी बबीता साहू ने मालवांचल विश्वविद्यालय इन्दौर से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है। बबीता साहू ने अपने शोध कार्य जैविक आपदा प्रबंधन में प्रो. डॉ. जितेन्द्र चिचोलकर इन्दौर (म.प्र.) के निर्देशन में पूर्ण किया है। वहीं बबीता की माता श्री मति कौशिल्या साहू स्वास्थय विभाग अमोडा. में नर्सिंग सुपर वाईजर के पद पर पदस्थ है। बबीता ने आगे बताया कि इच्छा उच्च शिक्षा में मुकाम हासिल करने की थी । बबीता साहू ने मिडीया से चर्चा में
बताया कि पीएचडी की उपाधि मिलने से वह काफी खुश हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ा है। बबीता साहू ने 2009 से 13 तक बीएससी धमतरी में की है। 2017 से 18 तक श्रेयस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एमएससी की है। 2020 से 22 तक मालवांचल यूनिवर्सिटी इंदौर मध्यप्रदेश में पीएचडी की है। इसके बाद तीन वर्ष तक कोरबा में वर्क एक्सपीरियंस सृष्टि मेडिकल साइंस एंड रिसर्च मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर और श्रेयस कॉलेज ऑफ नर्सिंग 1 वर्ष लेक्चरर, सीजी कालेज ऑफ नर्सिंग में 6 वर्षों तक एसोसिएट प्रोफेसर और अंतिम 2 वर्ष इंचार्ज प्रिंसिपल एंड एसोसिएट प्रोफेसर की कोर्स की है। पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर परिवारजनों व समाज के लोगों सहित ग्रामवासियों ने उसके सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।..

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here