Home Blog लैलूंगा में उरांव समाज का सरहुल पर्व सम्पन्न

लैलूंगा में उरांव समाज का सरहुल पर्व सम्पन्न

0

सतीश शुक्ला लैलूँगा

आज दिनांक 10/04/2025 दिन गुरुवार को लैलूंगा झरन सरना सरहुल स्थल पर उरांव समाज लैलूंगा के द्वारा जनजातीय समाज के महापर्व सरहुल का आयोजन किया गया जिसमें लैलूंगा विकास खण्ड के सभी ग्रामों के ग्राम बैगाओं के द्वारा सामूहिक रूप से धरती माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई एवम् ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की आए हुए सभी लोगों ने नृत्य एवम् गायन के माध्यम से भी प्रकृति एवम् महादेव पार्वती की आराधना करते हुए अपनी संगठन शक्ति का परिचय दिए। साथ ही साथ नगरीय निकाय पार्षद एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी होकर आए नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, पंच, बीडीसी, डीडीसी का श्रीफल एवं परम्परागत जनजातीय गमछा देकर अतिथियों के शुभ हाथों से सम्मानित किया गया। सरहुल पर्व के विषय में अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पनत राम भगत जी ने लोक गीत के माध्यम से गीत गाकर कार्यक्रम में आए सभी लोगों को अपने पुरखों की विरासत की तीज त्यौहार गीत नृत्य और प्रकृति के संरक्षण के लिए संगठित होकर आगे आने का आहवान किया। एवम् श्री प्रांजल तामस्कर जी के द्वारा उरांव समाज एवम् जनजातीय समाज के रीति रिवाज परम्पराओं के सरंक्षण के लिए कार्य कर रही वनवासी कल्याण आश्रम के विषय में बात रखते हुए आए हुए लोगों को संबोधित किए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पियर साय भगत जी ने सरहुल के अवसर पर जनजातीय समाज के मसीहा पंखराज बाबा कार्तिक उरांव जी को याद करते हुए आने वाले समय में धर्म संस्कृति की रक्षा के साथ साथ युवा पीढी को कार्तिक उरांव जी के जैसा शिक्षा के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का आहवान करते हुए समाज को शिक्षित करने की बात कही। मंचीय कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए श्री लालसाय भगत जी ने नव नियुक्त जनप्रतिनिधियों को अपने कार्य क्षेत्र में जनता के लिए संघर्ष करते हुए राजनीति की उच्च शिखर में जाने की शुभकामना दी एवम् सरहुल सरना के लिए स्थान देने वाले श्री बासु परिवार को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पनत राम भगत जी, श्री प्रांजल तामस्कर जी,श्री पी एस भगत जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत जी, जनपद अध्यक्ष- श्रीमती ज्योति भगत जी, लैलूंगा सरपंच संघ अध्यक्ष श्री शिवप्रकाश भगत जी, तमनार के वरिष्ठ सरपंच श्री शिवपाल भगत जी, झरन सरपंच श्रीमती गोमती भगत जी, लैलूंगा पार्षद श्री सुनील कुमार भगत जी, उरांव समाज के अध्यक्ष श्री नोहर साय भगत जी, क्षेत्रीय सरपंच भक्तु राम भगत जी सियाराम भगत जी श्री दुख सिंह भगत जी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री अर्जुन भगत गुरुजी के द्वारा किया गया।सरहुल पर्व को सफल बनाने के लिए लैलूंगा उरांव समाज पूर्व अध्यक्ष श्री रवि भगत जी,श्री यशपाल भगत जी,श्री सम्पत लाल भगत जी, नम्बर साय भगत जी, पवन भगत जी, बसिन्दर भगत जी, निर्मल भगत जी, युवा संघ अध्यक्ष रवि भगत जी, दिनेश भगत, मोहन तिर्की, मोबिल भगत जी, श्यामलाल भगत जी, उत्तम भगत जी, जयप्रकाश भगत, विष्णु भगत, संजय भगत जी, संतोष भगत जी, सूरज भगत जी, सुशील भगत जी, गोविन्द भगत जी, जागेश्वर भगत, फुलेश्वर भगत जी,कल्याण आश्रम से जागेश्वर सिंह जी, अशोक पैंकरा जी, अनिता भगत जी की मुख्य भूमिका रही।।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here