Home Blog सोसायटी पुर्नगठन संबंधी दावाआपत्ति एवं अभ्यावेदन 23 से 25 अप्रैल 2025 तक...

सोसायटी पुर्नगठन संबंधी दावाआपत्ति एवं अभ्यावेदन 23 से 25 अप्रैल 2025 तक आमंत्रित

0

Claims, objections and representations related to society reorganization invited from 23 to 25 April 2025

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग के द्वारा जिला बीजापुर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति की पुनर्गठन योजना 2025 जारी किया गया है। पुनर्गठन योजना 2025 के तहत अनुसूची एक, दो एवं तीन जारी किया गया है जिसका अवलोकन समस्त सहकारी समिति कार्यालय, समस्त सहकारी बैंक शाखायें, कार्यालय नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बीजापुर तथा कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थायें जिला बीजापुर में किया जा सकता है। तत्सम्बन्ध में प्रभावित एवं परिणामी सोसायटी के सदस्य हितबध, पक्षकार सोसायटी बैंक शाखाओं एवं अन्य द्वारा सोसायटी के पुनर्गठन सम्बन्धी प्रस्ताव पर अपना अभ्यावेदन / दावा आपत्ति लिखित में कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला बीजापुर में 3 प्रतियों में 23 अप्रैल 25 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here