Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना , प्रदेशवासियों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना , प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai performed puja on Hanuman Jayanti and sought blessings for the happiness and prosperity of the people of the state

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here