Home Blog सुषासन तिहार में पुसौर जनपद से 26852 आवेदन

सुषासन तिहार में पुसौर जनपद से 26852 आवेदन

0

26852 applications from Pusaur district in Sushasan Tihar

पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के 89 पंचायतों में षासन द्वारा चलाये जा रहे सुषासन तिहार के बिच ग्रामीणजनो से कुल 26852 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी प्रकाष में आई है। पंचायतों में लगे षिविरों से आवेदनों को एकत्र कर उन्हें आन लाईन इन्द्राज करने की जबाबदारी जनपद पंचायत प्रबंधन के साथ साथ क्षेत्र के सभी पंचायत प्रबंधनों एवं उससे जुडे लोगों का होता है और इस बीच जहां प्रदेष व्यापी सचिवों का हडताल है वहीं पुसौर के सीईओ भी अवकाष में हैं इसके बावजुद भी इस अभियान के नोडल अधिकारी तहसीलदार पंकज मिश्रा एवं सहायक सीईओ एस के कुलमित्र के दिषा निर्देष में जनपद के सभी सहकर्मी, रोजगार सहायक सहित षासन के सभी विभाग के लोगों द्वारा षिविरों के आवेदनों को आनलाईन करने में सफलता प्राप्त कर लिये जाने की बात कही जा रही है। उक्त अभियान में जितने कलम से लिखापढी की गई है उतना ही कम्प्युटर आपरेटर आनलाईन कराने में सुबह से लेकर देर रात तक व्यस्त रहे। इनके व्यस्तता में उर्जा देने के लिये चतुर्थ वर्ग कर्मचारी श्रेणी के लोगों द्वारा पानी, नाष्ता भोजन आदि का प्रबंधन किया जाता था ताकि संबंधित कार्य निर्वाद गति से संचालित रहे। सुषासन तिहार अभियान के बीच पंचायतों से षिविर प्रभारी लगभग 6 बजे जनपद कार्यालय आवेदनों की गड्डी लेकर पहुंचते थे जिससे समुचे कार्यालय मेले में तब्दील हो जाता था इसमें नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा को सबके आवेदनों को अलग अलग टेबल में रखवाने सहित कम्प्युटर आपरेटर के जरिये आन लाईन कराने की जिम्मेदारी होती थी जिसे वे देर रात ही पुर्ण कर पाते थे। बिते दिनांक को जिला पंचायत रायगढ के सहायक सीईओ और पुसौर जनपद के पुर्व सीईओ महेष पटेल ने आकर षिविर के आवेदनों की छटाई आदि का कार्य के लिये संबंधित लोगों को निर्देष दिये। बताया जाता है कि पुसौर क्षेत्र से अनायास अमर्यादित सुर्खियों में छाने लायक कोई आवेदन नहीं रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here