Home Blog मां डिडनेश्वरी माडल स्कूल में वार्षिक उत्सव हुआ घूम धाम से संपन्न...

मां डिडनेश्वरी माडल स्कूल में वार्षिक उत्सव हुआ घूम धाम से संपन्न , पूर्व राज्यपाल रमेश बैस हुए शामिल

0

Annual function was celebrated with great pomp at Maa Didneshwari Model School, former Governor Ramesh Bais participated

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मां डिग्नेश्वरी मॉडल स्कूल टाइम एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार
में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस रहे। उन्होंने मां सरस्वती और महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

Ro.No - 13672/156

रमेश बैस ने कहा कि स्कूल के डायरेक्टर भागबली घृतलहरे की सोच सराहनीय है। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए। अगर बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है और माता-पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते हैं, तो वह कुछ भी नहीं बन पाएगा। उसका जीवन अंधकार में जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी सिखाई जा रही है, जबकि हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में लिखा है।
मां डिग्नेश्वरी मॉडल
वर्ल्ड स्कूल मल्हार, बिलासपुर (छ.ग.)

वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

आगे कहा कि भारत की मातृभाषा हिंदी है। माध्यम अंग्रेजी रखा गया, जिसे 10 साल में समाप्त कर हिंदी लागू करने की बात कही गई थी। लेकिन आजादी के 77 से 78 साल बाद भी हिंदी को वह स्थान नहीं मिला। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर रूपनारायण सिन्हा, नारायण चंदेल, राजेश सूर्यवंशी, राजेश्वर भार्गव,

भास्कर पटेल, देवेंद्र कृष्णन, ज्वाला बंजारे, चंद्रप्रकाश कुर्रे, धरम भार्गव, हर नारायण तिवारी, रामनारायण भारद्वाज, मन्नू यादव, विज्ञान कांत, ज्योतिष कश्यप, सुरेंद्र रात्रे, मनोज रात्रे मौजूद रहे। मंच संचालन प्रथा शुक्ला राहुल भारद्वाज ने किया प्राचार्य शुभम शर्मा तथा वसुंधरा जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here