The essence of life is in Shrimad Bhagwat Geeta – Haripriya Kishori
सोहागपुर – संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है। सोहागपुर में कथा वाचिका हरिप्रिया किशोरी ,श्री कृष्ण भागवत प्रशिक्षण संस्थान वृंदावन धाम के श्रीमुख से भागवत गीता का उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया ,भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर श्रीमद् भागवत महात्मय की कथा ,परीक्षित जन्म एवं श्री सुकदेव जी की कथा, जड़ भरत चरित्र एवं नरसिंह अवतार , श्रीराम विवाह ,वामन अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव , श्री कृष्णा बाल लीला गोवर्धन पूजा , महारास ,कंस उध्दार , रुक्मणी विवाह , सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया इस दौरान भजन गायक ने उपस्थित लोगों को भजन धुन पर नित्य करने के लिए विवश कर दिया वहीं कथा वाचिका हरीप्रिया किशोरी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश को सुनाया औऱ भक्तों ने कथा का आनंद उठाया सोहागपुर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूरा गाँव में भक्ति मय वातावरण है। अंतिम दिवस सोमवार को गीता पाठ , तुलसी वर्षा , हवन , पूर्णहुति ,सहस्त्रधारा , भंडारा प्रसाद ।



