बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – आराध्य देव बाबा चिकटराज मेला के दूसरे दिन परम्परा अनुसार राजकोष निरीक्षण के लिए तहसील कार्यालय पधारे पूज्यनीय देवगण और उनके सेवकजनों के आगमन पर एस डी एम जागेश्वर कौशल , तहसीलदार डी आर ध्रुव और तहसील के कर्मचारियों ने भव्य स्वागत – सत्कार किया , द्वार पालों की उपस्थिति में मालिक चिकटराज ने परम्परा अनुसार राजकोष का निरीक्षण किया तत्पश्चात निरीक्षण से संतोष स्वरूप तहसील प्रांगण में देवखेलनी नाच उत्सव किया ।
तहसील से मुख्य मार्ग में आने पर बीजापुर के व्यापारियों ने फूल माला,आतिश बाजी से आराध्य देव चिकटराज का स्वागत किया ,चरण धोकर पीला वस्त्र अर्पण कर सभी ने आशीर्वाद लिया ।
Ro.No - 13672/156
बीजापुर जिले के अंदरूनी विभिन्न क्षेत्रों के आए देवगण व सेवक सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे ।



