Home Blog शासकीय करण की मांग को लेकर मस्तूरी पंचायत सचिव संघ 26 वे...

शासकीय करण की मांग को लेकर मस्तूरी पंचायत सचिव संघ 26 वे दिन भी काम कलम बंद हड़ताल पर, मोदी गारंटी पूरी न होने से नाराजगी

0

Masturi Panchayat Secretary Association on pen down strike for the 26th day demanding governmentization, anger over non-fulfillment of Modi guarantee

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी। शासकीय कारण की मांग को लेकर मस्तूरी जनपद पंचायत के सचिव 26वें दिन भी टेंट लगाकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश टंडन के साथ सचिवों ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव में हम लोगों को मोदी की गारंटी के तहत शासकीयकरण किए जाने का वादा किया गया था। राज्य में भाजपा की सरकार बने अब दो साल होने जा रहे है। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई।

इन्होंने आगे कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ‘मोदी गारंटी’ के तहत पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की घोषणा की गई थी। रायपुर में 7 जुलाई 2024 को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया था कि इस दिशा में कार्य होगा और 2-3 माह के भीतर समिति बनाकर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हम हड़ताल करने पर मजबूर हैं।

सचिव संघ अब जीवनयापन के संकट में

स्थिति यह है कि 17 मार्च 2025 से पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। कई सचिव सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिनके जीवन यापन करने के लिए पेंशन या किसी अन्य प्रकार का आसरा नहीं है। विगत 35 वर्षों से सचिव लोग अल्प वेतन पर सेवा दे रहे सचिवो को अब जीवनयापन के संकट से जूझना पड़ रहा है। सचिव संघ के अध्यक्ष सतीश टंडन तथा अन्य सचिवों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द पंचायत सचिवों का शासकीयकरण कर उन्हें न्याय दे, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। क्रमिक भूख हड़ताल पर आज सचिव संघ के राज राते राकेश गांगीले पूर्णिमा यादव परमेश्वर सोनवानी सुधा चौहान रामकुमार टंडन क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। सचिवों ने कहा कि अगर हमारी मांग जल्द से जल्द पूर्ण नहीं होगी तो हम सब लोग भूख हड़ताल पर जाने को विवश हो जाएंगे।

हड़ताल से पंचायत का का कार्य बुरी तरह प्रभावित

सचिवों के हड़ताल से पंचायतों में कामकाज बंद है पंचायत के कार्य बुरी तरह से प्रभावित है ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मूलभूत कार्य हो रहे है प्रभावित

पंचायत सचिव के हड़ताल के कारण पीएम आवास से लेकर मनरेगा, पेंशन वितरण समेत पंचायतों से जुड़े मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे है।
आज धरना धरना स्थल पर सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष सतीश टंडन मोहित बर्मन विक्की आनंद ऋषि महिलांगे विवेक राठौर जय नारायण पाटनवर जितेंद्र नायक छोटे लाल साहू जगदीश साहू रंजीत खांडेकर आरती पनोरे चमेली पटेल, एवं समस्त सचिव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here