Home Blog *सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के सरकारी आवास में ताला तोड़ने को लेकर हॉस्पिटल...

*सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ के सरकारी आवास में ताला तोड़ने को लेकर हॉस्पिटल के ही महिला कर्मचारी की हुई शिकायत,

0

*A female employee of the hospital lodged a complaint regarding breaking of the lock of the government residence of Central Hospital Manendragarh,

सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तो कालोनी वासियों ने सिटी कोतवाली में की लिखित शिकायत

Ro.No - 13759/40

MCB/सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ की सिक्योरिटी ने CHM के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हॉस्पिटल के ही एक महिला कर्मचारी और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हॉस्पिटल प्रबंधन के बंद पड़े सरकारी आवास में आधी रात को ताला तोड़ने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।
घटना 8 अप्रैल 2025 का है जहां सीएचएम कॉलोनी में रात्रि करीब 11:30 बजे एक महिला अपने अन्य दो साथियों के द्वारा आवास क्रमांक बी टाइप 2 /1का ताला तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ में पदस्थ श्रीमती रेखा प्रजापति जनरल मजदूर के रूप में हुई है । उक्त आवास महिला को आबंटित है लेकिन आवास में पहले से निवासरत रंजी मैथ्यू एवम उनकी पत्नी अंजू मैथ्यू के द्वारा अभी तक आवास का हैंडओवर SECL को नही किया गया है, और आवास में रंजी मैथ्यू का सामान भी रखा है। नियमतः जब तक पहले से मकान में रह रहे कर्मचारी द्वारा मकान को कंपनी को हैंडओवर नहीं करता तब तक मकान अन्य कोई दूसरा नहीं ले सकता।

_क्या कहता है CHM प्रबंधन

CHM प्रबंधन का कहना है चूंकि रेखा प्रजापति जनरल मजदूर है और उन्हें जो आवास आबंटित हुआ है वे उसकी पात्रता नही रखती जो प्रमुख विवाद का विषय है,इससे पहले की CHM प्रबंधन उक्त आवास को लेकर कोई निर्णय लेता महिला कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आवास क्र. बी टाइप 2/1 में लगे ताला को रात्रि के समय तोड़ने का प्रयास किया है जिसकी लिखित शिकायत सिक्योरिटी के द्वारा की गई है जो जांच का विषय है।

कालोनी वासियों ने थाने में की लिखित शिकायत

8 अप्रैल 2025 को रात्रि करीब 11.30 बजे कालोनी में रहने वाले लोगों को जब ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी तो मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक महिला के साथ दो अन्य व्यक्ति आवास क्र 2/1 का लोहे के औजार से ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं तब सभी ने CHM के सिक्योरिटी को घटना की सूचना के साथ ही एक लिखित शिकायत मनेंद्रगढ़ थाने में भी की और घटना का वीडियो भी साझा किया जहां बंद पड़े आवास को एक महिला और दो पुरुषो द्वारा तोड़ते हुए साफ साफ देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here