
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला चिकित्सालय बीजापुर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत दिनांक 14.04.2025 से 16.04.2025 तक बाह्य मूल्यांकन हेतु NHRC दिल्ली से गठित तीन सदस्यी दल प्रवास पर था जिसमे तरुण भारद्वाज, अलीगढ़ उत्तरप्रदेश वैष्णव सुंदरी, बांसवाड़ा राजस्थान एवं श शिवानी डेहरिया, छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश ने मूल्यांकन किया।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। आकलन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने से यह सुनिश्चित होता है कि अब जिले के निवासियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका रही है। अस्पताल में स्वच्छता, रोगियों की देखभाल, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे क्षेत्रों में सुधार आम जनता के स्वास्थ्य अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
इससे न सिर्फ रोगियों को समय पर और प्रभावी उपचार मिलेगा, बल्कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं पर लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ ही भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता को भी और अधिक प्रभावी बनाएगी।



