Home Blog आवास प्लस 2.0 : मोर दुवार साय सरकार

आवास प्लस 2.0 : मोर दुवार साय सरकार

0

*चारामा के ग्राम कहाड़गोंदी में *जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सर्वे*

उतर बस्तर कांकेर 18 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों को जोड़ने प्रदेश भर में आवास प्लस 2.0 “मोर द्वारा साय सरकार” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के चारामा विकासखंड की ग्राम पंचायत कहाड़गोंदी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने आज एक परिवार का सर्वे किया। उन्होंने आवास प्लस सर्वे एप में छूटे हुए पात्र परिवार श्रीमति सविता बाई कांगे का नाम जोड़कर सर्वे का कार्य प्रारम्भ कराया। साथ ही ग्राम पंचायत में जितने भी पात्र परिवार आवास से वंचित हैं, सभी का नाम 30 अप्रैल तक आवास प्लस सर्वे के माध्यम से जोड़ने हेतु सर्वेयर को कहा। उल्लेखनीय है कि 15 से 30 अप्रैल तक आवास प्लस अंतर्गत सर्वे का काम जारी है, जिसमें छूटे हुए पात्र परिवारों के नाम नए प्रावधानों के अनुरूप दर्ज किए जा रहे हैं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here