Home Blog नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह और सरपंच संघ अध्यक्ष की घोषणा...

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह और सरपंच संघ अध्यक्ष की घोषणा बनी विशेष आकर्षण

0

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर रोडोपाली में ऐतिहासिक आयोजन

रायगढ़। 14 अप्रैल 2025 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर ग्राम रोडोपाली में भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामवासियों के साथ-साथ तमनार विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस आयोजन की अगुवाई रोडोपाली की सरपंच श्रीमती पंकजनी प्रकाश राठिया ने की।

Ro.No - 13672/156

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव व लैलूंगा की पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति राठिया, भाजपा जिला महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण राय एवं मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा रहे। इनके साथ ही अनेक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधि जैसे अमलसाय राठिया, गोविंद देहरी, भारत पंडा, महेश भोई, बबलू पटनायक, भीम सिंह नायक, अमरसाय राठिया, श्रीमती सहोद्रा दुर्गेश राठिया, भीखम राठिया आदि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य सम्मान

इस अवसर पर विकासखंड तमनार के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंचगण एवं मंडी अध्यक्षों का शाल, स्मृति चिन्ह व पुष्पहार के साथ आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह पल विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा, जब संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के विचारों की छाया में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

अंबेडकर जी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत

मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय और समानता के महान प्रहरी भी थे। उनके विचार आज भी समाज में आत्मविश्वास और सकारात्मक परिवर्तन का संचार करते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

श्याम कुमार राठिया बने तमनार सरपंच संघ के अध्यक्ष

आयोजन के अंतर्गत तमनार विकासखंड के सरपंच संघ अध्यक्ष के रूप में मौहापाली के सरपंच एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता श्याम कुमार राठिया को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। यह प्रस्ताव सरपंच प‌द्मिनी सिदार (बजरमुड़ा) एवं रामकृष्ण राठिया (बरपाली) द्वारा रखा गया, जिसका समर्थन 61 ग्राम पंचायतों में से 47 सरपंचों ने लिखित रूप से किया। इस निर्णय पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमंत्रित अतिथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का हुआ गरिमामय समापन

गौरवशाली आयोजन का समापन शुभकामनाओं और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता एवं डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिज्ञा ली गई। यह आयोजन न केवल यादगार बन गया, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक चेतना को भी एक नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here