Home Blog लोक नीति एवं सुशासन पर दो वर्षीय एमबीए हेतु आवेदन 11 मई...

लोक नीति एवं सुशासन पर दो वर्षीय एमबीए हेतु आवेदन 11 मई तक

0

Application for two-year MBA on Public Policy and Good Governance is open till 11 May

प्रत्येक नामांकित छात्र को प्रतिमाह 50 हजार रूपए दी जाएगी छात्रवृत्ति

Ro.No - 13672/156

रायपुर / भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप के अतंर्गत दो वर्षीय ‘‘लोक नीति एव सुशासन‘‘ विषय में एमबीए हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी अभ्यर्थी 11 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को किसी भी विषय में स्नातक डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग हेतु 55 प्रतिशत अंको अथवा समतुल्य सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ राज्य की आरक्षण नीति के अनुरूप लाभ दिया जाएगा। वर्ष 2022, 2023 अथवा 2024 का कोई वैध कैट स्कोर कार्ट को मान्य किया जाएगा। प्रवेश हेतु सम्पूर्ण जानकारी के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर की वेबसाईट
https://iimraipur.ac.in/mba-ppg/
/ का अवलोकन किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि उक्त पाठ्यक्रम की पूरी शुल्क राशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। पाठ्यक्रम में नामांकित प्रत्येक छात्र को प्रति माह पचास हजार रूपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। प्रवेशित छात्रों को आईआईम परिसर रायपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here