CAF jawan Manoj Pujari martyred in IED blast, Guard of honour given at Shaheed Vatika
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर कायरतापूर्ण हरकत को अंजाम दिया है। तोयनार-फरसेगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CAF की 19वीं बटालियन “C” कंपनी के आरक्षक मनोज पुजारी (उम्र 26 वर्ष) प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आकर शहीद हो गए। यह हादसा मोरमेड जंगल में हुआ, जो तोयनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर फरसेगढ़ की ओर स्थित है।
शहीद जवान विकास कार्यों की रक्षा में मुस्तैदी से डटे हुए थे। माओवादियों द्वारा ऐसे समर्पित जवानों को निशाना बनाना निंदनीय और कायरता भरा कृत्य है। घटना के बाद क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है।
शहीद जवान को बीजापुर के रक्षित केंद्र स्थित शहीद वाटिका में Guard of Honour के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर संबित मिश्रा, DIG कमलोचन कश्यप, सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और परिजन उपस्थित रहे।



