Home Blog छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

0

Auriya Group interested in seven star hospitality projects in Chhattisgarh, discussed investment with Chief Minister

मुंबई /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई।

Ro.No - 13672/156

श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसमें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को नीति समर्थन, भूमि की उपलब्धता, एकल खिड़की स्वीकृति, और अनुकूल वातावरण जैसी सुविधाएं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here