Sargwa Sarpanch Sahil Madhukar complained to Masturi Sub-Divisional Officer against plotting without permission
प्लाटिंग से किसानों को हो रही है भारी परेशानी
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरगवा के सरपंच साहिल मधुकर ने अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी से सरगवां प०ह०नं० 12 रा०नि० मं० व तह० मस्तुरी जिला बिलासपुर छ०ग० स्थित भूमि खसरा नंबर 13/2, 16/1, 17, 20/8, 7/11, 7/12, 20/2, 21, 18/8, 78/8, 78/10, 20/9, 25/1, 7/6, 7/7, 7/8, 7/9, 7/10 कुल रकबा 2.746 हे० में अनावेदकगण 1. राहुल उभरानी, 2. करन उभरानी, 3. निर्मला उभरानी, 4. मनीष उभरानी के द्वारा बिना अनुमति के कालोनी निर्माण हेतु बिना कालोनाईजर अनुज्ञप्ति के अवैध प्लाट करने एवं बिक्री करने के लिये बाऊंड्री वाल बनाने के संबंध में सरगवां प०ह०नं० 12 तहसील मस्तुरी में अनावेदकगणों के नाम पर उपरोक्त कृषि भूमि ईस्थित है, उपरोक्त भूमि में अनावेदकगण बिना व्यपवर्तित कराये एवं बिना कालोनाईजर की अनुज्ञप्ति के बिना अवैध रूप से कालोनी बनाने हेतु कृषि भूमि को छोटे-छोटे प्लाट में बिक्री करने हेतु कृषि भूमि का समतली करण किया कर उपरोक्त कृषि भूमि पर अवैध कालोनी का निर्माण करने के आशय से संपूर्ण भूमि पर बाऊंड्री वाल का निर्माण किया गया जिसमें बिला वैध रीति से डायवर्सन किये बिना कालोनी हेतु प्लाट काटने एवं संपूर्ण कृषि भूमि पर बाऊंड्री वाल निर्माण कर देने से आस-पास के किसानों को अपने खेत में आने-जाने हेतु रास्ता नही मिल पा रहा है। जिससे सभी किसान अपनी कृषि कार्य नही कर पा रहे है। जिससे किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है शिकायत में कहा गया कि
अनावेदकगण द्वारा बिना वैध अनुमति के अवैध बाऊंड्री वाल को तोड़ कर सभी कृषि कृषको को रास्ता मिल सके किसानों के असुविधा को समझते हुए सरगवा सरपंच ने अनुविभागीय अधिकारी से शिकायत किया।
अनुविभागीय अधिकारी प्रवेश पैकरा ने कहा कि शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



