रायगढ़ । पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा विगत 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी गई । इस बर्बर हत्याकांड की सभी ने भर्त्सना की और आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की । रायगढ़ जिले के युवा एवं लोकप्रिय भाजपा नेता एवम सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह ने भी इस बर्बर हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए अपना जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मालूम हो कि युवा भाजपा नेता के समर्थकों और चाहनेवाले पूरे शहर में 29 अप्रैल को , कुलदीप नरसिंह के जन्मदिन पर , विभिन्न स्थानों पर केक काटकर धूम धड़ाके के साथ अपने प्रिय नेता का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं । पर पहलगाम की घटना से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। स्वयं कुलदीप नरसिंह भी इस घटना से बहुत आहत हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है । उन्होंने इस बार अपने जन्मदिन पर स्टेशन चौक में शोक सभा आयोजित कर सभी 26 पर्यटकों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा है। और राहगीरों को शरबत का वितरण किया जाएगा।



