BJP took out a candle march, paid tribute to the tourists killed in the terrorist incident in Pahalgam, Jammu and Kashmir
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हृदय विदारक आतंकी घटना से पूरे देश में पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर आक्रोश का माहौल है, देश में जगह जगह आमजनों से लेकर राजनीतिक दलों के लोगों के द्वारा उक्त आतंकी घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
24अप्रैल 2025 को भाजपा हसदेव मंडल के द्वारा नगर पंचायत खोंगापानी में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया उक्त घटना में आतंकवादियों के द्वारा 26 आम नागरिकों को मार दिया गया जो पर्यटक के रूप में जम्मू कश्मीर घूमने गए थे जिसे लेकर भाजपा हसदेव मंडल ने नगर के मुख्य चौक राजीव गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला,मार्च नगर के मेन मार्केट से होते हुए निकाला गया।
कैंडल मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में नगर के आमजनमानस भी सम्मिलित हुए, सभी लोगों के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी चौक में किया गया। तत्पश्चात हमले में मारे गए लोगों को याद कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा हसदेव मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एस.डी. द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय बहुत दुखी है, कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है जहां लोग छुट्टियों में घूमने जाते हैं वहीं पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा छुट्टियां मना रहे 26 निहत्थे और निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसे देश का नागरिक कभी माफ नहीं करेगा उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में बढ़ती पर्यटकों की संख्या से वहां के लोगों की आमदनी के साथ साथ रोजगार भी बढ़ रहा है पाकिस्तान चाहता है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद बढ़े और सैलानियों की संख्या घटे जिससे वहां के लोग बेरोजगार हो और आतंकवाद की ओर अपना कदम उठाए लेकिन पाकिस्तान कभी भी अपने इन मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सकता।हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटको को श्रद्धांजलि के रूप में सभी आतंकियों को मार कर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाही करे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी.मनी, डॉ. हरिलाल सिंह, राकेश सिंह, इरसाद अहमद, गोपाल रावत,मनीष सिंह, भगवान दास, मिक्कू,जितेंद्र प्रताप, रमेश यादव,दीपक चौहाथा,सुचित सिंह,बब्बन सिंह , मुकेश कोल, रूबी आचार्या, प्यारे लाल,अनिल शर्मा,चंदन सिंह, शेर अली, राकेश बंसल,अलिक सिंह,विमल चौहथा, सतेंद्र राय सहित आमजन उपस्थित रहे।



