Two people died in natural disaster, collector released financial aid of Rs. 4 lakhs each to their families
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर बीजापुर Sambit द्वारा जारी आदेश अनुसार दो प्रकरणों में कुल आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
पहला मामला तहसील भोपालपटनम के ग्राम चेरपल्ली का है, जहां 31 अगस्त 2024 को तालाब में डूबने से पुनेम रमेश पिता पुनेम चलमैया उम्र 39 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। शासन के नियमानुसार मृतक की पत्नी पुनेम सदना को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
दूसरा मामला बीजापुर तहसील के कैंपपारा क्षेत्र का है, जहां 03 नवम्बर 2024 को गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मुकेश उरसा पिता लक्खू उरसा, उम्र 9 वर्ष की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। शासन ने पीड़ित पिता लक्खू उरसा को चार लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
दोनों मामलों में सहायता राशि की स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) एवं शासन के आदेश क्रमांक एफ-1-180/ राजस्व/ राहत / 2022 दिनांक 01 दिसम्बर 2022 के तहत की गई है। यह राशि राहत मद के अंतर्गत DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पीड़ित परिवारों को तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।



