मस्तूरी – मस्तूरी महिला बालविकास परियोजना अंतर्गत संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रष्टाचार बड़ी जोर शोर से हो रही है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस भ्रष्टाचार में व्यापक रूप से संलिप्त कराने में महिला बालविकास के सुपरवाइजर की अहम भूमिकाएं सामने आ रही है क्योंकि अधिकांश आंगनबाड़ी सही समय में संचालित नही हो रही है और गांव में गर्भवती महिलाओ को छोटे छोटे बच्चो को इनका लाभ नहीं मिल पा रही है सूत्रों से जानकारी मिला है की महिला बाल विकास की सुपरवाइजर मोटी रकम लेकर रेडी टू ईट पोषण आहार आंवनबाड़ी मध्यान भोजन व कार्यकर्ताओं का मानदेय जारी करवा रही है सही मायने में अगर देखा जाए तो यह भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है सुपरवाइजर से इनकी जानकारी लिए जाने पर अपनी ऊंची पहुंच का रौब बताने लगती है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी किसी प्रकार से कही कोई सुनवाई नहीं होने की बात को कहते हुए मनमाने तरीके से शासकीय राशियों का बंदर बाट कर रही है
अब देखना यह होगा कि प्रशासन शासन कब इन जैसी सुपरवाइजर के मनमानी पर अंकुश लगाए हुए दंडनात्मक कार्यवाही करती है की नही ।



