Chura Muslim community expressed anger against terrorism and demanded surgical strike.
छुरा, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नापाक आतंकी हमले की सख्त मजम्मत करते हुए छुरा मुस्लिम समुदाय एवं मुस्लिम यंग कमेटी ने शाम को स्वर्ण जयंती चौक पर निर्दोष शहीद हुए भारतवासियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की सभी ने कड़ी निंदा की और आतंकवादियों और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।इस दौरान मुस्लिम समाज के सभी लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की एक सुर में भर्त्सना की और केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की। इस बीच समाज से नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष समद खान रिजवी ने कहा कि भारतीय मुस्लमान देश की एकता, अखंडता और शांति के पक्षधर हैं।और आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना के साथ पूरी ताकत से खड़ा है, नगर पंचायत के पार्षद सलीम मेमन ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, निर्दोष निहत्थे लोगों की हत्या करना कायरता है, हमे सिर्फ निंदा ही नहीं करना है जब तक एक भी आतंकी जिंदा है हमे शांत नहीं बैठना है उन्होंने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। उन्होंने सरकार की सुरक्षा चूक पर भी सवालिया निशान उठाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाज के सदर अब्बास बैग, सेकेट्री सिकंदर खान, खजांची युनूस मेमन, इस्माइल खान समद खान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान, सरवर खान, हाजी सुल्तान खान , जमशीर कुरेशी, नागर पंचायत के पार्षद सलीम मेमन, नसीब खान, इस्माइल मेमन, इनायत अली, इमरान मेमन, इमरान खान, हारून अली, अजमेर खान, जुबेर खान, रमजान खान सुलेमान खान और समाज के सैकड़ों लोग और यंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।



