Election of District Revenue Patwari Association concluded, Shankar Lal Katlam became Bijapur District President
उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सलाम तो सचिव के. जी. यशवन्तराव बने
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला राजस्व पटवारी संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी अनुसार प्रान्तीय निर्देशानुसार जिला राजस्व पटवारी संघ का चुनाव आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को पर्यवेक्षक ओम कश्यप जिला अध्यक्ष दन्तेवाडा की उपथिति में सम्पन्न कराया गया। जिसमें राजस्व पटवारी संघ जिला शाख द्वारा पर्यवेक्षक ओम कश्यप और तीन साथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया स्वागत उपरांत छत्तीसगढ महतारी का पूजा अर्चना सम्पन्न करा कर चुनाव प्रान्तीय निर्देश अनुसार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया गया। जिसममें अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी प्रस्तुत की 1. बीरा राजबाबू पटवारी उसूर तहसील 2. भानुप्रतापदेव चिडियम पटवारी तहसील बीजापुर एवं 3. शंकरलाल कतलाम तहसील गंगालूर से नामांकन दाखिल किया। चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 56 पटवारी मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें खारिज मत 01 एवं विधिमान्य मतों की संख्या 55 बीरा राजबाबू को 23 मत प्राप्त हुए भानुप्रतापदेव चिडियम को 05 मत और शंकरलाल कतलाम को 27 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार शंकरलाल कतलाम 04 मतों से विजयी घोषित किए गए। जीते प्रत्याशी को पर्यवेक्षक के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। जिला अध्यक्ष शंकरलाल कतलाम ने अपने कार्यकारिणी का घोषणा किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सलाम सचिव के. जी. यशवन्तराव सहसचिव मनीषा नागेश कोषाध्यक्ष हितेन्द्र पाम्भोई उप कोषाध्यक्ष रेणूका गौतम संगठन मंत्री श्रवण कुमार गुप्ता महामंत्री रमेश मडी प्रचारमंत्री संतोष तलाण्डी मीडिया प्रभारी बीरा राजबाबू सलाहकार जीवन सिंह कुंन्जाम और पी.एस. ठाकुर बनाए गए।
अन्त में जिला अध्यक्ष शंकरलाल कतलाम ने सभी का आभार तीसरी पारी के लिए जताया और सबको साथ लेकर चलने और सबकी समस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाकर लाभ दिलाने की बात कहीं और धन्यवाद ज्ञापित किया ।



