Himanshu became the president of the Sarpanch Sangh with the votes of 56 out of 76 Sarpanchs
पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के 89 पंचायतों के सरपंचों के संगठन पदाधिकारी चुनाव के लिये बिते 18 अप्रेल को सुचना जारी हुई थी जिसमें 25 अप्रेल को अध्यक्ष के चुनाव किया जाना नियत था इसी कडी में बिते दिनांक को जनपद के सभा कक्ष में 76 सरपंच चुनाव में भाग लिये जिसमें 4 दावेदारः एकताल पंचायत के सरपंच हिमांषु चैहान, झलमला सरपंच सुषीला पटेल, रनभाठा सरपंच जगन्नाथ प्रधान तथा मिडमिडा सरपंच पुर्णचंद गुप्ता रहे । चुनाव के लिये सरपंच संगठन द्वारा विधिवत् चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जिसमें सचिवः लक्ष्मी साव, अलेख षर्मा, जयकिषोर महाणा तथा सुभाश गुप्ता रहे। उक्त चुनाव कार्यक्रम दोपहर को हुआ जिसमें सभी दावेदारों ने सरपंच संघ का अध्यक्ष बनने अपने अपने स्तर में प्रचार किया और आखिरी एक घंटे में चुनाव में हुआ जिसमें एकताल सरपंच हिमांषु चैहान को 56 वोट मिले जिसमें इनके पक्ष के 5 वोट रिजेक्ट भी हुये, झलमला सरपंच सुषीला पटेल निरंक रहीं, रनभाठा सरपंच जगन्नाथ प्रधान को 10 वोट मिले वहीं मिडमिडा सरपंच पुर्णचंद गुप्ता को 2 वोट मिले। जानकारी के मुताविक सरपंच संघ के अध्यक्ष का चुनाव पहली बार वोटिंग के आधार पर हुआ है जबकि इसके पहले लाटरी अथवा निर्विरोध किया जाता था। सरपंच संघ के इस चुनाव में षामिल सभी सरपंचों को पारदर्षिता देखने को मिली जिससे ये जीत हार को दरकिनार करते हुये खुषी-खुषी हिमांषु चैहान को सरपंच संघ अध्यक्ष बनने पर बधाई व षुभकामनाएं दी। चुनाव के बाद सरपंच संघ के अध्यक्ष बने हिमांषु चैहान भी संपन्न हुये चुनाव के कडवी मिठी यादों को भुलकर हम सभी सरपंच साथ साथ है प्रत्येक षासकीय कार्यो का कुषल पुर्वक निश्पादन करेंगे, कहीं किसी के प्रति कोई बाधा आयेगी तो सामुहिक रूप से उसे हल करने की कोषिष करेंगे इस तरह के बातों को साझा करने से सभी सरपंचों ने खुषी का इजहार किया और इस प्रकार निर्विवाद रूप से सरपंच संघ का चुनाव संपन्न हुआ। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में संगठन के अन्य पदाधिकारियों का चयन हिमान्षु चैहान द्वारा किया जावेगा।



