The accused who ran away after looting ₹700000 was arrested by Bhanupratappur police station and sent to jail
थाना भानुप्रतापपुर
दिनांक 27/04/2025
अपराध क्रमांक-36/2025 धारा 309(4),351(2) bns. आरोपी:-कोको पिता छाउआ उम्र 23 वर्ष निवासी जयरामपुर तहसील डीबाई थाना नरोरा जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 24.02.2025 को थाना भानुप्रतापपुर उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करया की प्रार्थी चिंताराम मरकाम पिता कानसाय मरकाम उम्र 64 वर्ष निवासी झलेयामारी हाल भानुप्रतापपुर संतोषीपारा जिला कांकेर ने ग्राम झलेयामारी में अपने खेत का मरम्मत जेसीबी नंबर सीजी 19 बीऍम 9568 के माध्यम से कर रहा था जेसीबी को किराए पर चलने वाले अपना पता मध्यप्रदेश भोपाल का होना बताया गया! जेसीबी चलाने वाले प्रार्थी से एडवांस में 32500 लिया गया था दिनांक 24.O2.2025 को दो एजेंट प्रार्थी के घर आए और बताएं कि खेत मरम्मत के लिए और पैसा लगेगा बोलने पर प्रार्थी और दोनों एजेंट एक ही मोटरसाइकिल में बैठकर एसबीआई बैंक भानुप्रतापपुर आए! प्रार्थी एसबीआई बैंक से सेल्फ चेक के माध्यम से 7 लाख रुपए निकला था राशि निकालकर दोनो एजेंट के साथ प्रार्थी मोटरसाइकिल में बैठकर कांकेर रोड बसंत नगर गार्डन के पास आए तो वहीं पर गाड़ी रोक कर एजेंट द्वारा हमारे साहब को पैसा देना है बोलकर प्रार्थी के हाथ से 7 लाख रुपए को छीनकर एवं प्रार्थी को डरा धमका कर गाड़ी में बैठाकर दल्ली रोड ग्राम चौगेल नया पुलिया के पास छोड़कर मोटरसाइकिल से रुपए लेकर भाग जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना में भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 309(2). 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता देखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला (IPS) के दिशानिर्देशन में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल (IPS),अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम को दिगर राज्य उत्तर प्रदेश भेजा गया, साइबर सेल कांकेर के माध्यम से आरोपियों की पता तलाश कर मामले मे एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने से दिनांक 3/4/2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, प्रकरण मे सामिल एक आरोपी को दिनांक 26/04/2025 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड फर भेजा गया गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर रामेश्वर देशमुख द्वारा गठित टीम -उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे, आरक्षक क्रमांक 1385 प्रणय यादव, आरक्षक क्रमांक 751 नरेश गावडे के द्वारा दीगर राज्य उत्तरप्रदेश जाकर लूट कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष योगदान रहा हैं!



