उतर बस्तर कांकेर 27 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने के लिए जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंतागढ़ एवं नरहरपुर विकासखंड में शिविर 25 अप्रैल को आयोजित किया गया। शेष शिविर का आयोजन को 03 संशोधित तिथियों में किया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि संशोधित तिथि के अनुसार सोमवार 28 अप्रैल को जनपद पंचायत चारामा, 30 अप्रैल को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, 01 मई को जनपद पंचायत दुर्गुकोन्दल और जनपद पंचायत कांकेर व कोयलीबेड़ा में 02 मई को जनचौपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने जनचौपाल शिविर में जिला, जनपद ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि को ग्राम की परिस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं, समस्याओं के संबंध में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करने एवं रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए कहा है।



