Home Blog रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

0
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शनिवार को सुबह में रायपुर पहुंचे।
  • स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद और सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज से आगाज होने जा रहा है. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के मुख्य आतिथ्य में होगा.

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष का उद्बोध भी होगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here