Home Blog ‎चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में कल्चर एंड डीएसटी लैब का हुआ शुभारंभ

‎चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ में कल्चर एंड डीएसटी लैब का हुआ शुभारंभ

0

‎Culture and DST Lab inaugurated in Medical College Raigarh

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त अभियान में जिले को मिला तीसरा स्थान

‎‎रायगढ़ । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में रायगढ़ जिले को तीसरा स्थान प्रदान किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के माध्यम से चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में कल्चर एंड डीएसटी लैब का शुभारंभ किया।

‎ इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया एवं आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने रायगढ़ जिले को यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले द्वारा टीबी मुक्त पंचायतों की संख्या में उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके लिए जिले को राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।जिले में विकासखंड स्तर पर तमनार विकासखंड को सबसे अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता, टीम वर्क एवं जागरूकता अभियानों की सफलता को दर्शाता है, जो भविष्य में जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में और अधिक प्रेरित करेगा।

Ro.No - 13672/156

सम्मान समारोह में जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा, अस्पताल सलाहकार डॉ. गुर्जर सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here