नारायणपुर – अभाविप नारायणपुर नगर की कार्यकारिणी घोषणा आज हुई जिसमें नगर मंत्री सहित अन्य कार्यकरिणी की घोषणा की गई। जिसमें सत्र 2023–24 के लिए नगर मंत्री के रूप में तरुण नाग व नगर सह मंत्री के रूप में टीना कर्मकार, अमितेश जायसवाल, सनी उसेंडी की घोषणा हुई। साथ ही अन्य आयाम एवं गतिविधि के लिए भी कार्यकर्ताओं के लिए दायित्व की घोषणा हुई, जिसमे सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में कृष मधु, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख के रूप में अमित दुग्गा की भी घोषणा हुई। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल सन् 1949 से ही निरंतर छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य कर रही है इसी तारतम्य में 20 जनवरी 2024 को सत्र 2023–24 के लिए नारायणपुर नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। नवीन कार्यकारिणी से सभी छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है क्योंकि नए दायित्व के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरपूर होता है और वह अधिक ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्य छात्र हित और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विभाग संयोजक सूरज साहू, जिला संयोजक इशांत जैन व सभी छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



