Home छत्तीसगढ़ रामभक्तों ने कार सेवक ठाकुर राम कसेर का किया सम्मान

रामभक्तों ने कार सेवक ठाकुर राम कसेर का किया सम्मान

0

पुसौरः
अयोध्या के भव्य मंदिर में हो रहे भगवान श्री राम के प्राण प्रतिश्ठा के अवसर पर बस स्टैण्ड पुसौर के गणेष पुजन समिति के सदस्यों ने समुचे नगर में जय श्रीराम के नारे के साथ बाईक रैली निकाली वहीं 1990 के कार सेवक में षामिल ठाकुरराम कसेर को इन्हौने उनके घर जाकर साल श्रीफल से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि इस समिति के सदस्यों ने बस स्टैण्ड परिसर को भगवा झण्डे व तोरण से हर संभव भव्य बनाने की कोषिष की है जिसके लिये कई दिनों से ये तैयारी में रहे। फतेहपुर उत्तरप्रदेष के अस्थायी जेल में रहे ठाकुरराम कसेर ने अब तक जेल मे दाखिल और रिहाई के दस्तावेज को सम्हालकर रखे हुये हैं उसके अनुसार ठाकुरराम कसेर कार सेवक में षामिल होकर मस्जिद ढहाने के आरोप में अधीक्षक जिला कारगार फतेहपुर विजयपुर द्वारा इन्हें दिनांक 28.10.90 को हिरासत में लिया गया और सघन तफतीष के बाद इन्हें 6.11.90 को छोडा गया। बताया जाता है इनके साथ पुसौर के स्व. सुन्दरलाल महाणा सहित अन्य लोग षामिल थे जिन्हौने तात्कालीन समय में ये अपने भगवान श्रीराम के लिये अपना जीवन न्यौछावर करने के लिये तत्पर थे। आज इन्ही कार सेवकों के सफलता से अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार किया जाकर वहां उनका विग्रह स्थापित किया जा रहा है और देष ही नहीं समुचे विष्व में एक भक्तिमय वातवरण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here