
पुसौरः
पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग में जिले का धान संरक्षित करने एक विषाल संग्रहण केन्द्र स्थापित है जहां इन दिनों धान का संग्रहण नहीं हो रहा है लेकिन यहां के कर्मचारी वहां रखे भुसा और प्लास्टिक के टुकडों का रखवाली कर रहे हैं। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्र लगभग 8 एकड में फैला हुआ है जहां एक सामुदायिक भवन सर्व सुविधा युक्त है वहीं कई जगहों में भुसा के ढेर और प्लास्टीक टुकडों के ढेर भी है। जब यहां सैकडों की संख्या में रोज धान के ट््रक आते थे तो यहां संग्रहण प्रभारी सहित इसके पहरेदार तैनात रहते थे और अब यहां धान संग्रहण सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है तो भुसा और प्लास्टिक की रखवाली करने 6 पहरेदार दिन और रात रहते हैं। ऐसे स्थिति में उक्त स्थल का उचित उपयोग किया जाना जनहित में आवष्यक प्रतीत हो रहा है जिससे कि पहरेदारी में हो रहे अनावष्यक खर्च से बचा जा सके। ज्ञात हो कि उक्त संग्रहण केन्द्र में कुछ वर्श पहले उत्तम चंद्रा जी थे उनके स्थान पर अब राजेष कुमार यादव यहां के प्रभारी हैं।


