Home Blog कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री पर जुटमिल पुलिस की छापेमारी, 70 पाऊच...

कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री पर जुटमिल पुलिस की छापेमारी, 70 पाऊच महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

0

Jutmill police raid on illegal liquor sale in Kodatarai, one arrested with 70 pouches of Mahua liquor

रायगढ़ । कल शुक्रवार सुबह जुटमिल पुलिस ने हरिजनपारा कोड़ातराई में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की। थाना प्रभारी प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेशम चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां संदेही रेशम चौहान को घर पर ही मौजूद पाया गया।

Ro.No - 13672/156

पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से 70 नग प्लास्टिक पाउच, प्रत्येक में 100-100 मिलीलीटर भरी हुई महुआ शराब तथा एक 5 लीटर की प्लास्टिक जरकिन में रखी करीब 5 लीटर कच्ची शराब कुल मिलाकर लगभग 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2400 रुपये है। आरोपी रेशम चौहान पिता हेमराम चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोड़ातराई हरिजनपारा के विरुद्ध थाना जुटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक शशिभूषण साहू, नरेश रजक और जितेश्वर प्रसाद चौहान शामिल रहे। जूटमिल पुलिस की अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here